Breaking News

चोरों ने ट्यूबेल में की चोरी, हजारों के समान पर किया हाथ साफ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर निवासी अयूब पुत्र नबी अहमद जो अपने ट्यूबेल पर मुर्गी फार्म खोले हुए हैं ।वही भैंस पालन भी रखे हैं ट्यूबेलल के पास मुर्गी फार्म से बुधवार की रात में चोर समरसेबल, दो साइकिल दो बड़ा मुर्गी चारे का कैरेट दोनों का मूल्य लगभग ₹9000 उठा ले गए ।अयूब ने बताया कि रात में 2:00 में उठा था तब तक सब ठीक था 2:00 बजे के बाद सोने चला गया तो 2 से लेकर 4 के बीच में यह चोरी हुई है ।जानकारी पर सुबह अयूब ने डायल हंड्रेड पर फोन कर पुलिस को बुलाया पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन के बाद डायल हंड्रेड वालों ने कहा कि थाने पर तहरीर दें । गुरुवार की सुबह अयूब जीयनपुर थाने पर जाकर चोरी की तहरीर दी। विदित है की जीयनपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं इस समय प्रायःहो रही है पुलिस अंकुश लगाने में फिलहाल नाकाम है।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने