आज़मगढ़।
सगड़ी।
अजमतगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम की संपर्क शाखा जीयनपुर पर शाखा प्रबंधक के नेतृत्व में जीवन अक्षय पालिसी को लेकर एक बैठक शनिवार को की गई ।बैठक में शाखा प्रबंधक ने बताया कि एल आई सी की प्रमुख पालिसी जीवन अक्षय 30 नवंबर को बंद होने जा रही है, शाखा प्रबंधक अवलेन्द्र यादव ने कहा कि- इसमें सबसे ज्यादा रिटर्न है। अन्य की तुलना में इसमें ब्याज दर अधिक है। ब्याज दर 7%है। अभी मौका है इसको 30 नवंबर तक खरीदा जा सकता है। न्यूनतम बीमा राशि एक लाख रुपया, अधिकतम कुछ भी। सौ साल तक इसका लाभ लिया जा सकता है, अपने बाद बीमाधारक अपने परिवार को भी इसके लाभ से फायदा पहुंचा सकता है, तीन पीढ़ियों तक इसका लाभ मिल सकता है, आज जो ब्याज दर इसमें जो निर्धारित हो जाएगा जीवनपर्यंत मिलता रहेगा। यहां तक की अगर आपको चुन लिया गया कि उनके परिवार को भी ब्याज दर मिलना चाहिए तो मिलता रहेगा जैसा की बाजार में ब्याज दर घटता जा रहा है, किंतु इस पालिसी को ले लेने पर जो ब्याज दर आज मिल रहा है वही ब्याज दर पूरे जीवन काल तक मिलता रहेगा। इसमें गारंटीड रिटर्न है ब्याज दर की गिरावट की इस दौर में इसका काफी महत्व है, भविष्य में सरकार ब्याज दर कम करती जा रही है । विदित हो कि सगड़ी तहसील क्षेत्र में इस संपर्क कार्यालय को खोलने का असर यह रहा कि यह क्षेत्र बीमा के मामले में काफी ऊर्जावान रहा है।
सगड़ी हमेशा एलआईसी में तगड़ी रही है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक जीवन अक्षय पालिसी लेकर पेंशन के रूप में धन प्राप्त कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं ।अधिक से अधिक लाभ उठाएं ।अधिक जानकारी के लिए पालिसी धारक शाखा से संपर्क कर सकते है। बैठक में राजकुमार राय ,इंद्र केस यादव, लल्लन सिंह ,आशीष कुमार श्रीवास्तव लाल बहादुर सिंह, पंकज श्रीवास्तव ,रामाश्रय सिंह राजेश सिंह ,संतोष सिंह ,कपिल मुनि ,आशुतोष, शशि प्रकाश गुप्ता ,धर्मेंद्र सिंह, राजबली यादव, विपिन कुमार तिवारी सहित सैकड़ों अभिकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़