Breaking News

घर से गायब मासूम बच्ची का निर्वस्त्र शव मिला, फैली सनसनी।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कस्बा इलाके में घर से कुछ ही घंटे पहले गायब मासूम बच्ची का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मासूम बच्ची की उम्र 7 साल बतायी गयी है। पुलिस के मुताबिक मासूम बच्ची 7 वर्षीय काल्पनिक नाम की राखी है। जो कुछ ही घंटे पहले घर से गायब हो गई थी। जिसका शव एत्मादपुर के मॉडर्न स्कूल के खंडहर में मिला। शव निर्वस्त्र हालत में था।
जहां परिजनों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की आशंका जताई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में इलाकाई पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी एसपीआरए मौके पर पहुंचे।
बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिले के पुलिस कप्तान अमित पाठक जानकारी जुटाने के लिए स्वयं पोस्टमार्टम ग्रह पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। इसके बाद घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने परिवार को पूरा भरोसा दिलाया।
पुलिस डॉग स्क्वायड के माध्यम से बच्ची की हत्या करने वाले हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस मामले में  पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी कर ली है।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

और नया पुराने