नई दिल्ली।
नई दिल्ली। हरियाणा के जींद और रोहतक के जसिया में 26 नवंबर को दो अलग-अलग रैलियों के चलते माहौल तनावपूर्ण बन गया है। इसके चलते हरियाणा सरकार ने राज्य के 13 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। यह सेवाएं 26 नवंबर की रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। यह फैसला सोशल मीडिया पर रैलियों के लिए संदेश और पोस्ट के जरिए जुटाए जा रहे समर्थन और आरोप-प्रत्यारोप को देखते हुए लिया गया है।
सरकार ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह सचिव एसएस प्रसाद ने जींद, भिवानी, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है।
जींद में 26 नवंबर को भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पिछड़ा वर्ग की राज्य स्तरीय रैली कर रहे हैं, जबकि रोहतक के जसिया में जाट नेता यशपाल मलिक की रैली है। दोनों रैलियों का एक-दूसरे के समर्थक जमकर विरोध कर रहे हैं।
रिपोर्ट- वीर सिंह
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो दिल्ली