Breaking News

गुजरात के विधानसभा और यूपी के निकाय चुनाव के बाद देश में कई सीटों पर उपचुनाव की घोषणा।

नई दिल्ली।

नई दिल्ली। गुजरात के विधानसभा और यूपी के निकाय चुनाव के बाद देश में कई सीटों पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अध्यक्ष नसीम जैदी ने 11 पेज के अपने आदेश में कहा कि देश की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा, जिसके लिए 21 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और इन चुनावों के नतीजे 24 दिसंबर को आएंगे। बता दें कि इन विधानसभा क्षेत्रों में तमिलनाडु की आरके नगर, उत्तर प्रदेश की सिकंदरा, पश्चिम बंगाल की संबाग और अरुणाचल प्रदेश की पक्के कसांग व लिकाबली सीटें शामिल है। वहीं आरके नगर सीट पर 12 अप्रैल से मतदान प्रस्तावित था, क्योंकि एआईएडीएमके नेता के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश जब्त होने के बाद चेन्नई की आरके नगर सीट का उपचुनाव रद्द कर दिया गया था।
एआईएडीएमके के शशिकला खेमे ने यहां टीटीवी दिनकरन को उम्मीदवार बनाया था। नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि आचार संहिता, चुनाव खर्च, अघोषित संपत्ति के सबूत, बेहिसाब पैसे का चुनाव में अवैध इस्तेमाल और राजनेताओं के ठिकानों से बरामद कैश को देखते हुए स्वतंत्रता और निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं दिखता। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आरके नगर में चुनाव आयोग की टीम ने छापेमारी की, जिसमें बड़ी तादाद में शराब और कैश बरामद हुआ। यही नहीं तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर के घर पर आयकर छापे में 4.5 करोड़ रुपये कैश और 85 करोड़ का सोना भी बरामद हुआ था।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                       ब्यूरो दिल्ली

और नया पुराने