Breaking News

वह दिन दूर नही जब इसी गांव, क्षेत्र के बच्चे देश के विकास में देंगे अहम योगदान- कमलेश राय(प्रबंधन)

आज़मगढ़।

सगड़ी।

बाबू शिव पत्तरराय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में सात दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरा दिन।

खो खो में चंद्रभानु व कबड्डी में सेंट जेवियर्स ने मारी बाजी।

जिला स्तरीय इंटर कालेज क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का रहा जलवा।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाबू शिव पत्तरराय स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में सोमवार को शुरू हुई सात दिवसीय जिला स्तरीय इंटर कॉलेज क्रीड़ा,  निबंध, एवं चित्रकला प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खो खो में बालिकाओं की टीम के कड़े मुकाबले में चंद्रभान इंटर कॉलेज मसूरियापुर ने 18 पॉइंट बनाए, जबकि तिलक रतन इंटर कॉलेज कादीपुर की टीम मात्र 6 पांइट बना सकी ।
इस प्रकार चंद्रभानु इंटर कॉलेज ने  12 पॉइंट से मैच को अपने नाम कर लिया । वहीं पुरुष वर्ग की कबड्डी में सेंट जेवियर्स विद्यालय की टीम ने 30 अंक बनाया। जबकि स्वतंत्रता सेनानी उच्चतर विद्यालय मात्र 4 रन पर सिमट गई और सेंट जेवियर्स ने 26 पॉइंट से मैच अपने नाम कर लिया। मैच का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक  कमलेश राय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके किया।
इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि- जिला स्तरीय खेल से छात्रों का मनोबल ऊंचा हुआ है। छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है, खेल से खिलाड़ियों में भाईचारा का संचार होता है। विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए खिलाड़ीयों को एक दूसरे से मिल कर अच्छी चीजों को सीखने का मौका मिलता है। गावँ की प्रतिभाओं को सही दिशा देने के लिए यह मेरा एक छोटा सा प्रयास है, मेरे गावँ और क्षेत्र की जनता का यदि इसी तरह अपार स्नेह और सहयोग मिलता रहा तो, वह दिन दूर नहीं जब हमारे इसी गांव, क्षेत्र के बच्चे देश के विकास में एक अहम योगदान देंगे।
इस दौरान क्रिकेट कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला का भी आयोजन किया गया । बता दें कि- विद्यालय परिवार ने प्रथम पुरस्कार दस हजार दूसरा पांच हजार व तृतीय पुरस्कार तीन हजार व सांत्वना पुरस्कार पंद्रह सौ रुपया रखा गया है। इस दौरान  विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार राय, डॉक्टर अलका राय, नितेश कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर मुन्नी राय,  डॉ हरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार राय, भोला साहनी, दिव्य प्रकाश राय, मानवेंद्र पांडे, राममिलन चौहान आदि रहे।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने