Breaking News

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा। शमशाबाद थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया और कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लोहारी गांव का रहने वाला सिंटू था।
आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया मगर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा गुस्साए लोगों ने ट्रक कलीनर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत को लेकर लोगों में गुस्सा इतना था कि आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ट्रक क्लीनर की जमकर पिटाई की।
काफी देर तक पुलिस के सामने आक्रोशित लोग क्लीनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। और ट्रक क्लीनर को हिरासत में लेकर मृतक के परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्यवाही शुरु की।

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

          

              

और नया पुराने