आज़मगढ़।
मुबारकपुर वेटिंग लिस्ट में।
आजमगढ: नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर चल रही अटकलों पर समाजवादी पार्टी ने विराम लगाते हुए जिले के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तमकी जारी की गयी सूची को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने मीडिया सामने रख दिया , लेकिन अभी भी नगर पालिका परिषद मुबारकपुर व नगर पंचायत निजामाबाद, मेंहनगर व फूलपुर के अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा होना बाकी है । सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा जारी सूची में नगर पालिका अध्यक्ष पद आजमगढ के लिए पदमाकर लाल वर्मा 'घुट्टुर' को उम्मीदवार बनाया है। आजमगढ सीट को लेकर एक प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। सूची के जारी होने के बाद पदमाकर लाल वर्मा ने कहा कि पार्टी ने एक बडी जिम्मेदारी मुझे सौपी है और सपा की नीतियों को लेकर आजमगढ़ शहर की जनता के बीच हूँ , वैसे भी आजमगढ़ को जो कुछ भी मिला है समाजवादी पार्टी की सरकारों ने ही दिया है । वहीँ नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के उम्मीदवार के नाम पर फैसला अभी सुरक्षित रखा गया है और इसकी घोषणा बाद में की जायेगी। नगर पंचायत निजामाबाद, मेंहनगर व फूलपुर के लिए भी पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नही की गयी है। बिलरियागंज में आरिफ को पार्टी ने एक बार पुन अवसर दिया है। नगर पंचायत अजमतगढ के लिए रामप्रकाश को जबकि जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नंदलाल यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। नगर पंचायत कटघर लालगंज से महेश सोनकर, सरायमीर से उर्मिला यादव, अतरौलिया नगर पंचायत के लिए सुबाष चंद जायसवाल व महराजगंज से रेनू यादव तथा नवसृजित माहुल नगर पंचायत से कुसुम यादव को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है।
रिपोर्ट- अंजनी राय
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़