Breaking News

दुकान में सेंध काटकर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपए के सामानों पर किया हाथ साफ।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर स्थानीय क्षेत्र के खरेवां गांव की बाजार में   स्थित बिल्डिंग मटीरियल की दुकान में बीती रात सेंध लगा कर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपए के सामानों पर हाथ साफ किया । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खेरवां थाना सरायमीर निवासी साजिद पुत्र सरदार अहमद की बलिया शाहगंज मार्ग पर स्थित कस्बा सरायमीर सटे खरेवां मोड़ की बाजार में फाइंस बिल्डिंग मटीरियल के नाम दुकान है। दुकान मालिक साजिद ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे दुकान का ताला खोलकर शटर उठाया तो देखा कि काऊंटर के पास सामान बिखरे हुए हैं और काऊंटर खोला उसमे रखा 24500 रूपये गायब है फोन करके परिवार के सदस्यों को बोलाकर दुकान के चारों तरफ देखना शुरू किया तो देखा कि दुकान के दूसरे मंजिल पर पीछे की दिवार में सेंध लगी है । और दुकान में सुरक्षा के लिए लगे 15000 रूपये की कैमरा मशीन, 14000 रूपये का पांच कैमरा, 35000 रूपये की डोटी और किचन में प्रयोग आने वाले ब्रांडेड सामान  गायब है इससे मालूम हुआ कि अज्ञात चोरों ने नकदी समेत कुल 75000 रूपए लेकर फरार हो गए हैं। मैंने इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दे गयी है।

रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                आज़मगढ़।

                       

और नया पुराने