आगरा।
आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-
ग़ाज़ियाबाद। ग्रेटर नोएडा के युवा सिपाही की आगरा में पंखे से लटकती लाश मिली, पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या है जबकि परिजनों का आरोप है यह हत्या है, परिजनों के अनुसार उनके पहुचने से पहले डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार दुजाना निवासी डॉ सतीश का बेटा अक्षय यूपी पुलिस में है। उसकी पोस्टिंग आगरा में है। कुछ दिन पहले अक्षय के घर में चोरी हुई थी।चोर पकडे गए। चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अक्षय के पिता सतीश का आरोप है की इन चोरों ने ही अक्षय की हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है की सुसाइड की है।शव पंखे से उतारा गया है। परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए है। अक्षय के पिता ने मुख्यमंत्री के अलावा डी जी पी को ट्वीट कर इस केस में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।