आगरा।
आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-
मथुरा में हुई आज सर्दी के पहले कोहरे की दस्तक कोहरे की चादर के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर छाई धुंध के कारण दर्जनों बाहन आपस मे टकरा गए। यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 125 पर हुआ, जिसमे कई लोग घायल हो गए ।यमुना एक्सप्रेसवे में वाहनों के आपस मे टकराये जाने से ऑफर तफरी मच गई चारो ओर चीख पुकार मच गई। मौके पर पंहुचे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
बताते चलें कि आज सुबह घने कोहरे की वजह से नोएडा से आगरा की ओर वही आगरा से नोएडा की ओर जाने आने वाले वाहनों की भिड़ंत हो गई। यह हादसा थाना बल्देव क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 125 और 24 पर हुआ। वाहन टकराने की जानकारी होते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए जिसमें एक कैंटर गाड़ी हाईवे पर पलट गई। कैंटर का ड्राइवर घंटों गाड़ी में फंसा रहा। जिसे निकालने के लिए लोगों ने प्रयास किए। वही ग्रामीणों का कहना था कि कई घंटों से यह हादसा हुआ है लेकिन पुलिस प्रशासन के लोग नहीं पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही एसपी देहात आदित्य शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल के लिए भिजवाया। कैंटर में फंसे ड्राइवर को निकालने के लिए टीम लगाई गई।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।