Breaking News

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर फटा, एक घायल।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा। आगरा के साईं की तकिया चौराहे पर स्थित जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी चीख-पुकार हड़कंप का माहौल मच गया जब जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इस धमाके के साथ ही रेगुलेटर एक कर्मचारी के लगा जिससे वह घायल हो गया।
हादसा मंगलवार दोपहर का है। कर्मचारियों के मुताबिक जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर को लाया गया और ऑक्सीजन सिलेंडर कुछ ऐसे ही चालू किया गया तभी ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर तेज धमाके के साथ फटा। तेज धमाके के साथ फ़टे ऑक्सीजन सिलेंडर के रेगुलेटर को लेकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। जिस रेगुलेटर को जिला अस्पताल का कर्मचारी लगा रहा था वही कर्मचारी घायल हो गया।
जिला अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर को लगाने वाले कर्मचारी की आंख में क्षतिग्रस्त रेगुलेटर का हिस्सा लगा जिससे उसकी आँख में गंभीर चोट आई है। फिलहाल घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया है।
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर का रेगुलेटर फटने और जिला अस्पताल के कर्मचारी घायल होने के बाद जिला अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों में रोष फैल गया। जिला अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और घायल कर्मचारी का उपचार निजी अस्पताल में कराए जाने की मांग की है। फिलहाल इस घटना के बाद जिला अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
गनीमत रही इस हादसे में जिला अस्पताल का कर्मचारी घायल हुआ अगर इस हादसे में कोई जनहानि हो जाती तो उसका जवाब देह कौन होता।

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

          

            

और नया पुराने