मऊ।
मऊ पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार सिंह द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में यूपी 100 यूपी कंट्रोल रुम के कर्मचारियों को सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिनमें राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, राजेश कुशवाहा, फैय्याज अहमद, संतोष कुमार, देवानन्द गुप्ता, शिवकुमार यादव, धीरेन्द्र तिवारी, संतोष कुमार सिंह, अजीत कुमार यादव, प्रदीप यादव, प्रकाश यादव, राजकुमार यादव, महेन्द्र पटेल आदि रहे।
ज्ञातव्य है कि- यूपी 100 यूपी परियोजना में संचालित पीआरवी को सुचारु रुप से संचालन करने से माह सितम्बर, अक्टूबर में जनपद मऊ का पुरे प्रदेश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ठ कार्य कुशलता, दक्षता का परिचय देते हुए कार्यों को सकुशल कराने का सराहनीय योगदान दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा सम्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक यूपी 100 यूपी श्री के0के0 पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा प्रभारी,कर्मचारी उपस्थित रहे ।
संवाददाता -धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ