आज़मगढ़।
लालगंज।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कंजहित नहर के पास मंगलवार को शाम 5 बजे के करीब हीरापुर थाना चंदवक निवासी सकलदीप उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय शिवकरन (25 वर्ष) अपनी मां मेवाती पत्नी शिवकरण (55 वर्ष) को लेकर बाजार जा रहा था कि इसी बीच पीछे से आरही अज्ञात चार पहिया गाडी ने उसे रौंद दिया और फरार हो गया। साइकिल से दोनों गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लालगंज पहुंचाया जहां मेवाती पत्नी शिवकरण को मृत घोषित कर दिया गया जबकि समाचार लिखे जाने तक पिंटू को गंभीर रूप से घायल अवस्था मे यहीं रखकर उसका इलाज किया जा रहा था। मृतका 5 लड़कों और 2 लड़कियों की मां थी।
रिपोर्ट- अंजनी राय
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़