आज़मगढ़।
सगड़ी।
दर्जनो महिलाएं जीयनपुर से पैदल मार्च कर पहुंची तहसील।
प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
सगड़ी/आजमगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन गांवों से जीयनपुर पहुंची महिलाओं ने कोइरिया पोखरा पर बैठक कर पद्मावती फ़िल्फ़ का विरोध कर नारेबाजी की और पैदल मार्च करते हुए लगभग तीन बजे तहसील सगड़ी पहुंची एव उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन लिपिक को सौपा। और फ़िल्म रिलीज होने पर कानून व्यवस्था को बिगड़ने की चेतावनी दी।
शनिवार को महिला मंडल की अध्यक्ष शशिकला त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनो महिलाओं के साथ एसडीएम सगड़ी कार्यालय पहुंची। मांग की कि पद्मावती फ़िल्म को किसी भी सूरत में रिलीज न होने दिया जाय अन्यथा देश मे कानून व्यस्था बिगड़ सकती है। और हम महिलाओं के साथ इतिहास से परे हो कर जो कहानी बनाकर पेश किया जा रहा है, वह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है, जिसका हम सब विरोध करते है और फ़िल्म के रिलीज पर बैन करने की प्रधानमंत्री से अपील करते है। फ़िल्म पर बैन देश हित मे होगा अन्यथा कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इस दौरान पूनम सिंह,शशिकला ,राधिका मौर्य,सुमित्रा यादव,प्रियंका यादव,मंजू जायसवाल,सरोज जायसवाल,राजवंत सिंह,श्यामा, दुलारी,माया,रेखा,सुनीता,फूलमती,नीतू,निर्मला आदि रही।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़