Breaking News

पद्मावती फ़िल्म के विरोध में अधिवक्ताओं ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का फूँका पुतला।

आज़मगढ़।

आजमगढ़ : पद्मावती फिल्म को लेकर जहां अन्य शहरों में उबाल है वहीं जनपद के विभिन्न संगठनों के लोग भी आक्रोशित हैं। शनिवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने चर्च चौराहे पर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार व सेंसर बोर्ड को आंदोलन तेज करने चेतावनी दी।
दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को राजपूत अधिवक्ताओं ने पद्मावती फिल्म को लेकर आक्रामक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि सभी फसाद के जड़ फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। इन्हें लोगों की भावना और ऐतिहासिक तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए। फिल्म पद्मावती में राजपूत समाज के मान सम्मान व रानी पद्मावती के चरित्र पर गलत टिप्पणी की गई है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार व फिल्म सेंसर बोर्ड से फिल्म न रिलीज होने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में ¨वध्यावासिनी, अजय, महेंद्र, राकेश, सुनील, संजय व बृजेश सहित आदि लोग शामिल थे। इसके अलावा कई अन्य दलों ने भी इसका विरोध किया है

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने