आज़मगढ़।
नगर पंचायत बिलरियागंज का गठन 20 जनवरी 1978 को तत्कालीन रामनरेश यादव के कार्यकाल में हुआ था। यह वर्षों तक दूसरे सरकारी भवन के छोटे से कमरे में चलता था। इसका स्वयं का भवन 15 जुलाई 2017 को बनकर तैयार हुआ। अपने बड़े नए कार्यालय में आया। यहां 11 वार्ड में कुल 9408 मतदाता है जिसमें लगभग पांच हजार पुरुष व महिला मतदाता 4409 है।
नगर पंचायत बिलरियागंज में गठन के बाद लगभग 10 वर्षों तक प्रभारी अधिकारी रहे। पहला चुनाव 1988 में हुआ तो मोहम्मद इलियास नगर के पहले अध्यक्ष के रूप में चुने गए। 1993 तक इनका कार्यकाल रहा। दो वर्ष में प्रशासक नियुक्त रहा। 1995 में हुए चुनाव में अबू सहमा अध्यक्ष बने, जो 2000 तक कार्य किए। शमीम अहमद वर्ष 2000 में चुने गए, 2005 तक कार्य किए। बीच में पुन: प्रशासक नियुक्त हुए। 2007 में हुए चुनाव में मंजू विश्वकर्मा ने जीत दर्ज की। 2012 के चुनाव में मोहम्मद आरिफ खान अध्यक्ष चुने गए। इस तरह से नगर पंचायत बिलरियागंज में अल्पसंख्यक समुदाय से चार बार अध्यक्ष चुना गया। यहां अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या ज्यादा है। ¨हदू में बनिया, यादव, हरिजन की संख्या अधिक है। साक्षरता दर भी यहां अच्छी खासी है। सामान्य सीट होने से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिसमें छह निर्दल व पांच विभिन्न पार्टियों से। चुनाव के लिए कुल 15 बूथ बनाए गए हैं। पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय और प्राइमरी स्कूल बाजार खास में मतदान होता है।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़