Breaking News

ट्रक से कुचल कर छात्र की मौत।

आज़मगढ़।

तरवां थाना क्षेत्र के  सेमरहा गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार सगे भाई ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों बाइक से परीक्षा देने के लिए जिला मुख्यालय स्थित शिब्ली पीजी कालेज जा रहे थे। हादसे में एक भाई की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई बाल-बाल बच गया। 
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रमोद चौहान पुत्र जीतनराव चौहान जिला मुख्यालय स्थित शिब्ली पीजी कालेज में बीकाम का छात्र था। शनिवार की सुबह वह अपने भाई विनोद के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए घर से निकला था । दोनों भाई अभी रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेमराह गांव के पास पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से टक्कर के बाद बाइक पर पीछे बैठा विनोद जहां छटक कर दूर जा गिरा, वहीं प्रमोद पहिए के नीचे आ गया। कुचल जाने से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनोद को मामूली चोट आई है। 
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। मृत प्रमोद चार भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी दो बहने बताई गई है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया है। 

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
    

और नया पुराने