आज़मगढ़।
सगड़ी।
नगर पंचायत जीयनपुर में सोमवार को दो प्रत्याशी आमने-सामने हो गए मंच से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ।समर्थक चिल्लाने लगे एक दूसरे का एक कटाक्ष करने लगे पहले से मुस्तैद प्रशासन ने स्थिति संभाली। जीयनपुर नगर पंचायत में चौक से दक्षिण आजमगढ़ वाली सड़क पर पूरब पट्टी पर निर्दल प्रत्याशी आनंद प्रकाश तिवारी को नुक्कड़ सभा के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी ने परमिशन दिया था।उसी के ठीक पश्चिम पटरी पर भाजपा के लालू जायसवाल को परमिशन एक ही समय 2:00 से 5:00 दे दिया गया ।दोनों प्रत्याशी मंच सजाकर भाषण करने लगे बातों की टकराहट में दोनों के समर्थक उग्र हो गए उग्रता के बाद मंच से दोनों प्रत्याशी के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोशित होने लगे ।स्थिति बिगड़ते देख पहले से मौजूद उप जिलाधिकारी सगड़ी ,सीओ सगड़ी ने दोनों पक्ष के प्रत्याशियों उनके समर्थकों को मंच पर जाकर समझाया। वहीं पर कुछ कार्यकर्ता दोनों अधिकारियों की बात लाख कहने पर नहीं मान रहे थे ।मौके पर स्थिति बिगड़ती देख पीएसी बुला ले गयी।थोड़ी देर के लिए लगा कि स्थिति बिगड़ जायेगी।दोनों अधिकारियों की सूझबूझ से बड़ा विवाद सुलझा लिया गया।मौके पर पहुंची पीएसी पुलिस बल ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।आनंद तिवारी के पक्ष लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझकर एक ही जगह पर दोनों लोगों को एक ही समय परमिशन नुक्कड़ सभा के लिए दे दिया ।वही भाजपा के लालू जायसवाल ने बताया कि हमको पहले से परमिशन दिया गया था बाद में दूसरे लोगों को परमिशन दिया गया ।कोतवाल जीयनपुर मुनीष चौहान इस दौरान काफी सक्रियता से मामले को निपटाने में लगे रहे भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान भी जमे रहे।5:00 बजे तक समय सीमा समाप्त होने तक पुलिस बल के साथ एसडीएम सगड़ी सीओ सगड़ी जमे रहे।
उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन ने कहा की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है कहीं किसी प्रकार की चूक नहीं है। दोनों लोगों को दो जगह परमिशन दिया गया था ऐसे में प्रशासन ने किसी के साथ पक्षपात नहीं किया गया है।
सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि- स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है हम पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था समझा-बुझाकर कायम रखे हैं आगे भी इस प्रकार का प्रयास रहेगा की किसी प्रकार की त्रुटि न हो। किसी प्रकार के विवाद को बातों से दोनों पक्ष को समझा कर ठीक किया जा सके। दोनों लोग एक ही जगह के रहने वाले हैं आज चुनाव है कल लोग एक जगह बैठेंगे ऐसे में हम लोगों का प्रयास है की शांति बनी रहे इसके लिए हमें जो प्रयास करना होगा करेंगे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।