Breaking News

एक्टिवा बाइक हुई चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कटरा वजीर खां में रहने वाले रतन कुमार का एक्टिवा चोरी हो गया है। जब रतन ने चोरी की घटना पुलिस को बताई तो पुलिस ने छानबीन के आधार पर एक cctv फुटेज प्राप्त किया जिसमें चोर एक्टिवा चुराते नजर आ रहे हैं।
कटरा वजीर खां के रहने वाले रतन कुमार अपने निजी काम से शुक्रवार को छत्ता थाना क्षेत्र के बेलनगंज में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा आए थे। बैंक में काम काज निपटाने के बाद रतन कुमार जैसे ही बैंक के बाहर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रतन कुमार ने जैसे ही बाहर जाकर देखा तो उनकी एक्टिवा गायब थी। इस बात को लेकर रतन कुमार में हड़बड़ाहट देखी गई। आसपास में छानबीन के बाद भी जब रतन कुमार को अपनी एक्टिवा नहीं मिली तो रतन कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस के कंट्रोल रूम से की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रतन कुमार की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रतन कुमार की चोरी हुई एक्टिवा का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बैंक एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक्टिवा चुराते दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
फुटेज में 2 चोर पहले बैंक एटीएम में आते हैं और एक्टिवा स्वामी की गतिविधि पर ध्यान रखा जाता है और बाहर जाते वक्त दो चोर रतन कुमार की एक्टिवा को आराम से चोरी करके ले जाते हैं। सीसीटीवी में कैद हुई एक्टिवा चोरी की घटना का फुटेज लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरी के खुलासे के प्रयास तेज कर दिए हैं। अब देखना होगा एक्टिवा चुराने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर पुलिस की गिरफ्त में कब तक आ पाते है।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

          
              

और नया पुराने