Breaking News

ग्रामीणांचल में खेल के प्रति बच्चों के अंदर जागरूकता के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी- कमलेश राय(प्रबंधन एवं समाजसेवी)

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाबू  शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ के प्रांगण में चल रही सात दिवसीय जनपद स्तरीय एवं पूर्वांचल स्तरीय  इंटर कॉलेज क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज विशाल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शरुआत सरस्वती वंदना से हुई, उसके बाद बतौर मुख्य अतिथि रामचन्द्र राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि- आज के समय में बच्चों को खेल कूद के लिए प्रोत्साहन नही मिल पाता है, ऐसी परिस्थितियों में कालेज प्रबंधन कमलेश राय ने बच्चों के हित के लिए जो बेड़ा उठाया है वह प्रशंसनीय है।
खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रतियोगिता का अच्छा प्रदर्शन किया। छठवें दिन शनिवार को पूर्वांचल विशाल कबड्डी प्रतियोगिता की शरुआत हुई। कबड्डी प्रतियोगिता से पहले विद्यालय प्रबंधक कमलेश राय ने खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि- खेल से बच्चों में अपार ऊर्जा का संचार होता है, जिससे अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। युवाओं को खेल में रूचि लेना चाहिए, खेल से सभी शारीरिक और मानसिक विकार दूर होते है और मनुष्य स्वस्थ होकर अपने जीवन को कामयाब बना सकता है, इसलिए बच्चों को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए। ग्रामीणांचल में बच्चों को खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना जरूरी है, और इस दिशा में मेरा यह मात्र एक छोटा सा प्रयास है।
कबड्डी प्रतियोगिता के पहले राउंड में बांसगांव 41 प्वाइंट बना कर विजयी रही, ब्रमहौली 23 प्वाइंट पर ही सिमट कर रह गयी । वही वीपीएन क्लब करखिया 34 प्वाइंट बना कर विजयी रही, जबकि ताहिरपुर 21 प्वाइंट ही बना पाई। अम्मापार ने 35 प्वाइंट बनाये, लक्ष्मणपुर ने 41प्वाइंट बनाकर मैच अपने नाम कर लिया, इसी क्रम में तरौका की टीम ने 22 प्वाइंट बनाये तथा  कोइरियापार की टीम ने 25 प्वाइंट बनाकर विजयी रही।
कार्यक्रम का संचालन ग्रिजेश राय ने किया, अध्यक्षता माया राय ने किया।
इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष केदार नाथ राय, प्रबंधक एवं समाजसेवी कमलेश राय, प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार राय, जयनाथ राय, त्रिवेणी राय, उदयशंकर, डॉ पंकज राय,राजेश राय, दीपक राय, डॉक्टर हरेंद्र सिंह, हौसला प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने