Breaking News

कोटे की दुकान का मतदान द्वारा हुआ आवंटन।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

डीएम के आदेश के बाद मतदान कर कोटे की दुकान का आवंटन हरैया ब्लाक के करमैनी गांव में अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज करमैनी के प्रांगण में कोटे की दुकान के लिए मतदान एडीओ पंचायत हर्रैया व सेक्रेटरी व एस ओ  बिलरियागंज के उपस्थिति में हुआ। मतदान के समय मतदान स्थल पर गहमागहमी रही ।पुलिस प्रशासन भी परेशान रहा ।लेकिन अंततः कोटे की दुकान का मतदान द्वारा आवंटन संपन्न हुआ। जिसमें 449 वोट राजू उर्फ सलीम 250 वोट शारदा सिंह 301 वोट मकसूद को मिला। अंत मे राजू उर्फ सलीम विजय हुए। एडीओ पंचायत हर्रैया ने बताया कि राजू उर्फ सलीम को कोटे की दुकान का आवंटन किया जाएगा। बताते चलें की डीएम आजमगढ़ के आदेश पर 15-10-2017 को मतदान का कार्यक्रम रखा गया था ।लेकिन कोरम के अभाव में मतदान नहीं हो पाया था ।फिर 5- 11 -2017 को मतदान की डेट पड़ी थी ।लेकिन उस दिन भी कोरम के अभाव में कार्यक्रम स्थगित हो गया ।इसके बाद आज 18:11 2017 को कोठे के लिए मतदान हुआ ।आज खुली बैठक कर मतदान किया गया ।जिसमे कुल एक हजार मतदान हुआ इसके बाद राजू उफ सलीम विजई रहे।

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने