आज़मगढ़।
नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को नेहरू हाल के सभाकक्ष में समस्त सेक्टर व जोलन मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं समस्त प्रभारी अधिकारियों का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट महत्वपूर्ण कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निर्भीक होकर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ पूर्ण करें। यदि कहीं कोई कठिनाई आए तो तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं जिससे उसका त्वरित निराकरण किया जा सके। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरंतर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण करते रहें और जहां जो कमियां हों, उसे तत्काल ठीक कराएं। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख ¨बदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, पीडी डीडी शुक्ल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।