आज़मगढ़।
लालगंज।
देवगावँ कोतवाली के लालगंज बाजार मे मिठाई की दुकान पर बीती रात साढ़े 8 बजे के करीब दुकान में गए व्यक्ति की बाइक उचक्कों ने उड़ा दी।
जानकारी के अनुसार रेतवां चंद्रभानपुर निवासी अखलाक अहमद पुत्र इकबाल अहमद शुक्रवार की रात साढे 8 बजे के करीब एक मिठाई की दुकान मे गए तथा बाहर निकले तो उनकी सीबीजेड गाड़ी गायब थी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने रात मे भी हाथ पैर मारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़