आज़मगढ़।
तरवां थाना क्षेत्र के विशुनपुर मठिया गांव स्थित पोखरी में शनिवार की सुबह चरवाहों ने शव उतराया हुआ देखा। पोखरे में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया। शव बाहर निकलते ही शिनाख्त की कवायद शुरू हुई और उसकी पहचान पड़ोस के गांव से लापता युवक के रुप में की गई।
तरवां थाना क्षेत्र के टिट्ठुपट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय श्री राम तिवारी पुत्र बालमोहन 12 नवंबर को घर से खरिहानी बाजार गया था और तभी से वह लापता था। परिजन उसकी अपने स्तर से काफी तलाश किए, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद पिता बाल मोहन ने तरवां थाने में बेटे के गुमशुदगी की तहरीर दी। विशुनपुर मठिया गांव स्थित पोखरी में चरवाहों ने शनिवार की सुबह शव उतरया हुआ देखा। चरवाहों की सूचना पर ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवा कर शिनाख्त की कवायद शुरू की। कुछ ही देर में शव की पहचान पड़ोसी गांव टिट्ठुपट्टी से सप्ताह भर पूर्व लापता 30 वर्षीय श्रीराम तिवारी के रुप में की गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त भी किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृत श्रीराम की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मच गया है।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़