आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भदांव के पास शारदा सहायक खंड 32 के माइनर में एक 27 वर्षीय युवक की हत्या कर फेंकी लैश मिली, मृतक विभांशू प्रताप पांडेय 27 वर्षीय पुत्र रमाशंकर पांडेय निवासी गोरखपुर जिले के भैवापार थाना क्षेत्र के उच्च गांव का निवासी बताया जा रहा है। जिसके पीठ में गोली मारकर हत्या की गई है। दाहिने आंख पर भी चोट का निशान था। हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पर 500 मीटर की दूरी पर कुदारन तिवारी गांव के पास लावारिस हाल में खेत के किनारे Swift Dzire गाड़ी मिली है, सुबह ग्रामीणों ने लाश को देखा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है, स्विफ्ट डिजायर गाड़ी गोरखपुर जिले की बताई जा रही है। पुलिस डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर मामले को खंगालने में जुटी हैं, मौके पर एसपीआरए नरेंद्र प्रताप सिंह, बिलरियागंज एवं जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुँच चुकी थी।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़