Breaking News

पियक्कड़ चोर उठा ले गए सवा दो लाख की शराब ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में कांखभार  बनकटिया मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान का ताला तोड़कर दो लाख तीस हजार रुपये के लगभग की शराब पर पियक्कड़ चोरों ने बीती रात हाथ साफ कर दिया। सुबह 5:00 बजे दुकान का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने सेल्समैन को सूचना दिया ।मौके पर पहुंचे सेल्समैन सुनील सोनकर पुत्र मुन्नीलाल निवासी काखभार रौनापार ने बताया कि एक ही कमरे में अंग्रेजी व बीयर शराब की दुकान चल रही है ।जिस का ताला तोड़कर रात में चोरों ने अंग्रेजी शराब से 45000 रूपए की बोतल और अंग्रेजी शराब की 165000 की 30 पेटी शराब उठा ले गए और बीयर की 47000 की शराब और 1000 नगर चोरों ने उठा ले गए ।इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी गई है ।सेल्समैन का कहना है कि रात्रि 9:30 बजे दुकान बंद करके कांखभार स्थित घर चले गए ।सुबह 5:00 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी थी ।शराब की दुकान में चोरी हो गई है। दुकान पर देखा तो बियर की दुकान से 20 पेटी और अंग्रेजी की दुकान से 30 पेटी शराब चोर उठा ले गए।

ठंडी मे चोरों की चांदी।

जीयनपुर थाना क्षेत्र  के लाटघाट आसपुर गांव  मंगलवार की रात 8:00 बजे कन्हैया यादव पुत्र मिट्ठू यादव की दरवाजे पर खड़ी दो गाड़ियों से बैटरी चोर निकाल ले गए ।
लाटघाट आसपुर गांव निवासी कन्हैया यादव पूर्व की भांति मंगलवार की रात दरवाजे पर कमांडर जीप दो गाड़ी खड़ी थी। रात्रि में चोरों ने दोनों गाड़ियों से बैटरी चुरा ले गए ।गाड़ी मालिक कन्हैया ने स्थानीय पुलिस चौकी कोअज्ञात के बिरुद्ध लिखित सूचना दी है। इसके पूर्व 10 दिन पहले आसपुर गांव के ही चंद्रपति यादव का मकान लाटघाट रौनापार मार्ग पर है। दरवाजे पर भैंस बंधी हुई थी, जो लगभग 50000 की थी। जिसको चोरों ने पिकअप से लाद कर उठा ले गए। इस तरह से जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट क्षेत्र में चोरों की रोज चांदी कट रही है। वही स्थानीय पुलिस अनभिज्ञ बनी हुई है, चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने