आज़मगढ़।
सगड़ी।
आजमगढ़/ सगड़ी। महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण सप्ताह के तहत शुक्रवार को मैना देवी पी. जी. कालेज बैदौली और धीरज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कादीपुर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। रौनापार थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने - बाहर जाते समय लाल मिर्च के पावडर, पेन, पेंसिल, दुपट्टे, चश्मे, आदि को लेकर चल रही छात्राओं को प्रताड़ित कर रहे व्यक्तियों से लड़ने के उपयो के बारे में बताया। जिसमें महिला सुरक्षा एवं महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी और इसके लिए सुझाव भी दिए गए।इस अवसर पर मैना देवी पी जी कालेज के प्रबंधक रामसिंह, प्राचार्य डॉ. रामबेलास सिंह, प्राध्यापक उपेन्द्र सिंह, जय बहादुर सिंह, दूधनाथ सिंह, अमरजीत, विनीता सिंह, रीता सिंह और धीरज उ.मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के. शर्मा व विजय प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट- मनोज सिंह
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़