आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बैरीडाड़ के प्रधान बेचन सिंह के घर रात में कुछ दबंग किस्म के लोगों ने आकर ग्राम प्रधान को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे थे। वह मारने की नीयत से ललकार ही रहे थे। कि तब तक आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए ।जिससे आरोपी जान माल की धमकी देते हुए वापस चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान बेचन सिंह ने 8-12 -2017 को एसडीएम सगड़ी रवि रंजन को लिखित सूचना दिया ।कि ग्राम सभा बैरीडाड़ के राजस्व गांव बभनौली में कुछ दबंग किस्म के लोग ग्राम समाज की भूमि पर मकान का निर्माण कराकर कब्जा करना चाह रहे हैं। जिस बात की शिकायत को तुरंत एसडीएम सगड़ी ने संज्ञान में लेते हुए लेखपाल व कानुनगो को लेकर मौके पर आए। वह ग्राम समाज की जमीन का पैमाइश कराएं ग्राम समाज की जमीन में पढ़ने वाले नवनिर्मित मकान पिलर को हटाने की बात कह कर SDM रबड़ी रवि रंजन चले गए। वह अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा ।इसी बात से नाराज लोगों ने ग्राम प्रधान के घर रात मे आठ बजे धावा बोल दिया ।इस घटना से ग्राम प्रधान सहमा हुआ है। कभी भी किसी समय बड़ी घटना हो सकती है ।इस बात की तहरीर ग्राम प्रधान ने जीयनपुर थाने में दे दिया है।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़