आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज आजमगढ़ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थानीय तहसील प्रशासन भीटे पोखरी व कोट की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने में नाकाफी साबित हो रही है आलम यह है कि यह अवैध कब्जा हटाने के लिए केवल खानापूर्ति व कोरम पूरा किया जा रहा है स्थानीय विकासखंड के अहिरौली सिकरौरा चेवार करिया गोपालपुर आदि कई ऐसे गांव है जहां सूचना व जानकारी के बाद भी आज भी तहसील प्रशासन का डंडा नहीं पहुंचा है और लोग पोखरी भीटे पर अवैध कब्जा करके चैन से अपना जीवन बिता रहे हैं और तहसील महकमा पूरी तरह से अपने कानों में तेल डालकर कुंभकर्णी निद्रा में सो रहा है तहसील प्रशासन के इस मनमानेपन व रवैए को देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है I
लालगंज आजमगढ़ | देवगांव लालगंज पल्हना कंजहित गोसाईगंज आदि बाजारों में पुलिस के नाक के नीचे सुविधा शुल्क देकर सरकारी भांग की दुकान पर धड़ल्ले से गांजा की बिक्री की जा रही है हालांकि इस बात से पुलिस महकमा के अलावा लगभग सभी सरकारी विभाग जान बूझकर मौन बना हुआ है | जबकि नाम न बताने की शर्त पर सरकारी भांग और गांजा के विक्रेता सेल्समैन ने बताया कि गांजा बेचने के लिए हम लोग कई विभाग के यहां जाकर दस्तक देते हैं और हर माह उनकी जेब में भी गर्म करते हैं जिसके चलते हम लोग बड़े ही धडल्ले व खुलेआम गांजा की सप्लाई कर पाते हैं जिसमें हमें हमारे तरफ से थोड़ी भी देर हो जाती है उस माह में प्रशासन द्वारा दुकान बंद करा दी जाती है।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़