आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज/आजमगढ़। देवगांव सलेमपुर मार्ग पर सैयद मलिकपुर मे गोल चौराहा तथा सर्किल के बाद ज़ेब्रा क्रासिंग बनाई जाएगी। इसका समाचार मिलते ही संघर्ष कर रहे लोगों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। क्षेत्र मे एनएच 233 वाराणसी- लुम्बिनी वाया आजमगढ़ का निर्मण कार्य प्रगति पर है। इस हाइवे मार्ग पर देवगांव सलेमपुर मार्ग पर सैयद मलिकपुर मे अण्डरपास या चौराहा न दिये जाने से लोगों मे आक्रोश व्याप्त था तथा कुछ दूर तक काम को क्षेत्रीय लोगों ने कुछ दिनों से आपत्ति करके रोकवा दिया था। शुक्रवार को प्रोजेक्ट मैनेजर जेवीवी रमेश का मौखिक आदेश मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई कि अब यहां गोल चौराहा तथा सर्किल के बाद ज़ेब्रा क्रासिंग बनाई जाएगी। वास्व मे यदि यहां ऐसा नही किया जाता तो सड़क पार करने के लिये लगभग एक डेढ किमी अनावश्यक घूमकर बाजार आना जाना पड़ता। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग से सैयद मलिकपुर, बसही, अहिरौली, जगदीशपुर बुजुर्ग, सलहरा, बनारपुर, परसौरा, सलेमपुर, बेइली, कठरवां, नोनीपुर, दौना, बैरीडीह आदि स्थानों तक के लोग इसी रास्ते देवगांव आदि बाजारों तक आते व जाते हैं। तथा अंडरपास या चौराहा न बनाए जाने से लोगों को एक डेढ किलोमीटर से अधिक की दूरी अनावश्यक रूप से तय करके मोलनापुर तक घूम कर आना जाना पड़ता। शुक्रवार को प्रोजेक्ट मैनेजर जेवीवी रमेश का मौखिक आदेश बताते हुए डिप्टी मैनेजर एसपी मिश्रा व नरेंद्र कुमार तथा मैनेजर राजवन्त प्रताप सिंह ने वहां उपस्थित संघर्षरत गयासुद्दीन, पंकज सिंह प्रधान, सालेहीन प्रधान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंद्रभान राजभर, अबू बकर, शब्बू, शादाब अहमद, महताब आलम, सूरज प्रसाद, सुफियान अहमद आदि को इस आशय की जानकारी दी।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़