आज़मगढ़।
सगड़ी।
अभी तक नही हो सकी गिरफ्तारी।
कथित रूप से असलहे के दम पर आरोपी करता रहा दुष्कर्म।
आरोपी का भाई है दरोगा, इसलिए पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्यवाही पर जताया सन्देह।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारनकुंडा गावँ निवासिनी 16 वर्षीय रुचि ( काल्पनिक नाम) के साथ 45 वर्षीय व्यक्ति असलहे के दम पर एक वर्ष से दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। परंतु- अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित परिजनों ने सन्देह जताया है कि- दुष्कर्मी का भाई पुलिस में दरोगा के पद पर है, इस वजह से पुलिस जांच को प्रभावित कर सकता है !
कोतवाली प्रभारी जीयनपुर को दिए गए प्रार्थना पत्र में, पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि- गांव का ही रहने वाला 45 वर्षीय गुलाब पुत्र राजबली पिछले एक वर्ष से उसकी 16 वर्षीया पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। उसने उसे असलहा दिखाते हुए धमकी दी थी कि- अगर वह इस मामले को किसी से बताएगी तो- उसे तथा उसके माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान बीते 24 नवंबर को गुलाब उसके घर में घुस कर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आहट पाकर मौके पर पीड़ित की मां वहाँ पहुंच गयी, तो- आरोपी गुलाब वहां से भाग गया। ऐसे में उसने पुलिस के डायल 100 को फोन किया। जानकारी मिलने पर- पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। परन्तु- तब तक आरोपी गांव से फरार हो गया था। इस मामले में जब उसने जीयनपुर कोतवाली को प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि- अगले दिन से आरोपित हर रोज उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस मामले में बलात्कार की शिकार किशोरी आशा ज्योति केंद्र पर पहुंची और अपना बयान दर्ज कराया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि- पुलिस किसी दबाव में नहीं है तथा विवेचना कर, दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी, बहुत जल्द आरोपी भी हिरासत में होगा।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।