आगरा।
आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-
इस बात की पुष्टि चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से होती है। घटनाक्रम 2 दिन पहले का है। जब विश्वविद्यालय के 38 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आ रहे महामहीम राष्ट्रपति के लिए रोड क्लियर कराने की जिम्मेदारी सीओ जनक सिंह को दी गई थी । खेरिया मोड़ चौकी से अजीत नगर गेट की ओर सीओ जनक सिंह चौराहे पर मौजूद नगर निगम के सुपरवाइजर को थप्पड़ मारते हैं ।
हालांकि इस मामले में बाल्मीक समाज ने खेरिया मोड़ चौकी पर प्रदर्शन कर सी ओ जनक सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
सीओ जनक सिंह का सुपरवाइजर प्रेम सिंह को मारते हुए थप्पड़ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और सी ओ जनक सिंह का सुपरवाइजर प्रेम सिंह को थप्पड़ मारने का सी सी टी वी वीडियो वायरल हो रहा है।
वही पुलिस महकमे में भी तरह तरह की चर्चाएं हैं।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।