आज़मगढ़।
सगड़ी।
आजमगढ़ : जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में भदावँ गावँ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्यारोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया है । ज्ञातव्य है कि- गोरखपुर जिले के बेतियाहाता निवासी विभांशु पाण्डेय का शव बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदांव गांव के पास मिला था। पुलिस ने जांच शुरू किया तो मामला प्रेम-प्रपंच का निकला। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि- दिनांक-08.12.2017 को विभांशु प्रताप पाण्डेय उर्फ विभु उम्र(27) वर्ष पुत्र रमाशंकर पाण्डेय गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी की गोली मारकर हत्या के सम्बन्ध में विवेचना के दौरान पता चला कि- उपरोक्त मृतक की हत्या श्याम नारायण राय पुत्र स्व. राधेश्याम राय, निवासी-कल्याणपुर, बांसगाव, थाना-जीयनपुर, आजमगढ़ द्वारा की गई है। उपरोक्त अभियुक्त कल्याणपुर, बांसगाव का ग्राम प्रधान भी है तथा मृतक विभांशु प्रताप पाण्डेय उर्फ विभु का करीब 2 वर्षो से उसी गांव की एक लडकी से सम्बन्ध था तथा मृतक द्वारा लडकी की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके परिवार में और ग्राम प्रधान श्याम नारायण राय के मोबाइल पर भेजा जाता था और धमकियां भी दी जा रही थी । जांच में पता चला की इसी बात को लेकर दशहरा के समय मृतक व अभियुक्त के बीच विवाद हुआ था, जिसके सम्बन्ध में थाना-जीयनपुर पर धमकी व आपराधिक हमले से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत कर चालान किया गया था। दिनांक-07.12.2017 को समय-11:00 बजे रात्री में मृतक गोरखपुर से स्विफ्ट कार से कल्याणपुर पंहुचा, जहां गावँ के मोड़ के पास प्रधान श्यामनारायण से उसका सामना हो गया, वीडियो बनाने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, तथा वाद-विवाद के दौरान अभियुक्त श्याम नारायण राय ने अपनी पिस्टल से गोली मार दिया और फोन करके अपने भाई सत्यम उर्फ रजनीश को मौके पर बुला कर दोनो ने मिलकर मृतक को उसी की स्विफ्ट कार में रखकर चुनहवा मालटारी होते हुए भदांव उच्च प्राथमिक विधालय के पास नहर में फेंककर गाडी वहां से कुछ ही दूरी आगे खेत में छोडकर फरार हो गये।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़
