आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर:नारी सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण हेतू जागरूक करने के लिए शासन के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के छठे दिन शनिवार को सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर में स्थित राजकीय इन्टर कालेज के परिसर में थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव ने घरेलू हिंसा , महिला सुरक्षा संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, अनैतिक देह व्यापार रोक थाम व पास्को एक्ट के विषय में छात्राओं को बताते आगे उन्होंने उपर्युक्त परिस्थितियों मे उसका डटकर मुकाबला करने के लिए शासन के द्वारा संचालित 100 डायल, 1090, 8001800181, एंटी रोमियो ट्विटर सेवा से उपस्थित छात्राओं को जागरूक किया । इस अवसर पर कालेज की अध्यापिका व मोहल्ले की महिलाएं भी मौजूद थी ।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।