Breaking News

श्रावस्ती माडल के तहत 10 गावो की सुरक्षित जमीन से हटाया गया कब्जा हड़कम्प।

आज़मगढ़।

कप्तानगंज कानूनगो निलम्बित, लेखपाल को दी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि।

सगड़ी।सगड़ी तहसील में श्रावस्ती मॉडल के तर्ज पर सोमवार को 10 गावो में सरकारी भूमि से कब्जा हटाया गया एव भूमि विवाद निबटाये गए।जिसमे शिथिलता बरतने पर कानूनगो कप्तानगंज बंशु राम एव टीम के लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी।जिससे लेखपालो में हड़कम्प मंचा हुआ है। प्रतिदिन सरकारी जमीनों से कब्जा हटाने के लिए टीम बनाकर पूरे तहसील क्षेत्र में श्रावस्ती माडल के तहत जमीनों से कब्जा हटाया जा रहा है एव जमीन सम्बन्धी विवाद निबटाये जा रहे है।
जिसमें लेखपाल,कानूगो एव पुलिस टीम का गठन कर जेशीबी लगाकर कब्जा हटाया गया जिसमे विभिन्न गांवों से अतिक्रमण हटाया गया जिसमें
कानूनगो वीरेंद्र मिश्रा,अजमतगढ़ के अध्यक्षता में पारनकुंडा अमुआरी नारायणपुर गांव सर से अतिक्रमण हटाया गया। जीयनपुर कानूनगो ओमप्रकाश गुप्ता,नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव,कानूनगो रामलखन राम,हरेंद्र राम,आदि लेखपाल एव कानूनगो सहित पुलिस टीम की मौजूदगी में विभिन्न गांवों से कब्जा हटाया गया जो खानपुर भगत्पत्ति ,परशुरामपुर,गुलुऊर,आराजी देवारा करखिया ,देवारा हराखपुरा,ककरही दुलार,सेठाकोली आदि गांवों की ग्राम समाज के भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया एवं भूमि विवाद निपटाया गया।
वही श्रावस्ती मॉडल के तर्ज पर टीमों के शिथिल कार्यवाई पर उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन ने करवाई करते हुए कप्तानगंज कानूनगो बंशु राम को निलंबित करते हुए लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए अन्य को चेतावनी दी निलम्बन की करवाई से लेखपालों में हड़कम्प मंचा हुआ है। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन ने कहा कि श्रावस्ती मॉडल के गम्भीरतापूर्ण अनुपालन से भूमि विवादों में कमी आएगी। तहसील प्रशासन इसके लिए हर सम्भव प्रयास पुलिस के साथ मिलकर कर रहा है।

रिपोर्ट: वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                आज़मगढ़।

और नया पुराने