आगरा।
आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नवीन सब्जी मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब मंडी की कई दुकानों में अचानक भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दुकानों में रखा सामान स्वाह हो गया। इस भीषड आग की सुचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और दमकल की कई गाड़िया मोके पर पहुच गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आपको बताते चले कि सिकंदरा स्थित नवीन सब्जी मंडी में व्यापारियों की दुकान के बहार फल व सब्जियों के लकड़ी के डिब्बे पड़े हुए थे जिसमे अचानक आग लगी थी। लकड़ी में लगी आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में लिया और लाखों का नुकसान हो गया।
वही मौजूद व्यापारियों ने बताया कि इस स्थान पर व्यापारियों की खाली प्लास्टिक का वारदाना रखा हुआ था। जिस में अचानक आग लगने से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है। व्यापारियो जा दबी जुवान से यह भी कहना था कि आग किसी ने लगाई है। घटना की जानकारी होते ही मंडी के सचिव पंकज शर्मा भी मोके पर पहुच गए। उनका कहना था कि आग किन कारणों से लगी इसकी जांच कराई जाएगी।
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।