Breaking News

14 दिन बाद मोबाइल चोर चढे पुलस के हथ्थे।

मऊ।

(मऊ)- रानीपुर थाना को 15 जनवरी को एक बहुत ही बड़ी सफलता तब मिली जब पाँच लोग रानीपुर गेट से गिरफ्तार किये गये । आप को जानकारी के लिये बता दे कि पहली जनवरी को रानीपुर थाने से महज 200 मीटर की दुरी पर त्रिभुवन जायसवाल की मोबाईल की दुकान का ताला तोड़ चोर नगदी समेत दुकान का सारा सामान ले उड़े थे । तब से रानीपुर की पुलिस को इनकी तलाश थी । आखिरकार पुलिस को मुखवीर की सूचना पर 15 जनवरी को सफलता मिल ही गयी और रानीपुर गेट से एसआई रुस्तम खान, एसआई हरिमोहन, एसआई केशरवानी व कास्टेबल विनोद सिंह, कमलेश यादव, प्रमोद कुमार मौर्य और अनिल कुमार ने पांच अभियुक्तो क्रमशः अभिषेक चौहान(लखंदर) पुत्र रामप्रसाद, विशाल खरवार (चुलबुल), पुत्र उमेश, सोनू चौहान पुत्र जीतेन्द्र, कन्हैया चौहान पुत्र पप्पू चौहान व प्रभुनाथ (कल्लू) को गिरफ्तार कर लिया । जिनके पास से 5 मोबाईल व 130 रुपये नगद भ8 बरामद हुये ।इन पांचो अभियुक्तों को पुलिस ने धारा 457, 380 व 411 में चालान कर जेल भेज दिया ।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
    ब्यूरो मऊ

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

और नया पुराने