Breaking News

समाधान दिवस पर 152 में 10 शिकायतों का निस्तारण।

आज़मगढ़।

लापरवाही बरतने पर लेखपाल, कानूनगों निलंबित।

लालगंज आजमगढ़ स्थानीय  तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ तहसील दिवस के आयोजन में जिलाधिकारी के  तेवर काफी आक्रोशित   रहा जिसका कोपभाजन प्रभारी राजस्व निरीक्षक देवगांव एवं एक लेखपाल को अपने कार्य के प्रति उदासीनता बरतने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
जानकारी के अनुसार प्रभारी राजस्व निरीक्षकदेवगाव  विपिन सिंह द्वारा एक गांव की सरकारी पैमाइश जो 2016 से पेंडिंग पड़ी थी, जिसे अब तक न करने के विरोध में पीड़ित द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने  प्रभारी राजस्व  निरीक्षक देवगाव  को बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया इसके अलावा सराय पलटू गांव में तैनात लेखपाल अजय यादव के खिलाफ गांव का ही एक व्यक्ति वरासत ना करने के संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए धन उगाही का आरोप लगाया जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपरोक्त लेखपाल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया इसके अलावा तहसील क्षेत्र के सिकरौरा  गाँव  सहित कई गांवों में तैनात लेखपालों को बुलाकर वरासत प्रकरण के अलावा खसरा एवं पर परताली के बारे में विस्तार से पूछा और कड़ी फटकार भी लगाई जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसील क्षेत्रों में छह राजस्व की टीम एवं छह पुलिसकर्मियों के साथ टीम का गठन किया गया है जो सप्ताह के बुधवार और शनिवार को प्रार्थना पत्र के आधार पर गांव में जाकर जमीन से संबंधित समस्याओं का निपटारा सुलह-समझौता आदि के माध्यम से कराएंगे उस समय जो भी व्यक्ति टीम की बात नहीं मानेगा उसके ऊपर मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर की समस्याओं को संवेदनशील तरीके से लेने की जरूरत है वहीं लेखपाल राजस्व निरीक्षक पुलिस तथा ग्राम पंचायत अधिकारी अपने कर्तव्यों एव सम्बेदनशीलता को गम्भीरता पुर्वक नहीं लेते समाधान दिवस पर कुल 152 में से 10 का निस्तारण कराया गया, इस अवसर पर डी एम चद्रभूष्ण सिंह एसपी अजय साहनी सी डी ओ अभिषेक सिंह एस डी एम अभय कुमार मिश्र  सी ओ संतोष सिंह व स्वस्थ विभाग राजस्व विभाग सहित आला अधिकारी रहे।

समाधान दिवस पर एसपी ने थानाध्यक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिये निर्देश।

लालगंज आजमगढ़ लालगंज तहसील परिसर स्थित लेखपाल संघ भवन में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान आजमगढ़ अजय साहनी ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में आनंद चयन एवं शांति बनाए रखने के लिए कड़ा निर्देश देते हुए बताया कि क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष रात्रि भ्रमण करेंगे और इसके अलावा रात में संदिग्ध व्यक्तियों को तत्काल रोक कर  जानकारी ले  उनकी गहन छानबीन के अलावा वाहनों के कागजात आदि गंभीरता पूर्वक जांच करने का निर्देश दिया इसके अलावा उन्होंने बताया कि कस्बा लालगंज की जनसंख्या एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से लालगंज एवं लाटघाट दोनों स्थानों पर स्थापित पुलिस चौकी को थाना का दर्जा दिए जाने के लिए मेरे द्वारा शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है आशा है बहुत जल्द ही लालगंज एवं लाटघाट पुलिस चौकियों पर थाना स्थापित कर दिया जायेगा।

साप्ताहिक बन्दी के दौरान रेडीमेड मॉल खोले जाने के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन।

लालगंज आजमगढ़ लालगंज तहसील स्थित लेखपाल संघ भवन में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर लालगंज कस्बा के व्यापारियों ने कस्बा में ही वी मार्ट रेडीमेड माल की दुकान शनिवार के दिन साप्ताहिक बंदी के बावजूद खोले जाने के विरोध में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को एक पत्र देकर साप्ताहिक बंदी को देखते हुए  वी  मार्ट  को भी शनिवार के दिन बंद रखने की मांग की गई  मांग पत्र देते समय ही कस्बे से आए व्यापारियों में से एक व्यापारी अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाने लगा जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान अजय साहनी ने तत्काल उस व्यक्ति की  मोबाइल को अपने हमराहियों के माध्यम से जप्त करा लिया जिसे लेकर क्षेत्र से आए लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी गौरतलब हो कि कस्बा लालगंज में शनिवार के दिन में दवा एवं मिष्ठान चाय पान की दुकानों के अलावा कोई भी दुकान या प्रतिष्ठान नहीं खोला जाता है।

बन्द पड़े कन्या जूनियर हाई स्कूल विद्यालय को अविलंब खुलवाने की मांग।

वर्षों से बंद पड़ा कन्या जूनियर हाई स्कूल लालगंज भवन जर्जर हो गया था जिसके कारण उक्त भवन में पठन पाठन का कार्य बंद करा दिया गया संबंधित स्टाफ के लोगों को उच्च प्राथमिक विद्यालय मसीरपुर से जोड़ दिया गया है दूरी होने के कारण बच्चे पढ़ने नहीं जाते हैं स्टाफ के लोग बैठ कर वेतन ले रहे हैं उक्त विद्यालय को नगर में ही कहीं चलाया जाना जनहित में आवश्यक है जिसको लेकर के सभासद गणों का एक प्रतिनिधिमंडल कृष्ण कुमार मोदनवाल के नेतृत्व में डीएम आजमगढ़ से समाधान दिवस पर मिलकर अवगत कराया और मांग किया कि उक्त विद्यालय को नगर में ही कहीं अतिशीघ्र चालू करा कर सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाया जाए इस अवसर पर  सुनील सोनकर सभासद  मिंत्रा सोनकर कृष्ण कुमार मोदनवाल वीरेंद्र मौर्य राजूराम जितेंद्र चौरसिया पूर्व सभासद अन्य सभासद गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने