आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर: स्थानीय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पत्रकार एवं सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर घनश्याम नामक व्यक्ति से लिया दो लाख रुपए ऐंठ लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा ।थाना सरायमीर ग्राम दोस्तपुर निवासी घनश्याम पुत्र कैलाश प्रताप ने स्थानीय थाना में तहरीर दी है कि छः माह पूर्व जनार्दन चौहान पुत्र हरदेव चौहान ग्राम सुरही बुजुर्ग थाना सरायमीर निवासी ने अपने को पत्रकार एवं सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ले लिया नौकरी न लगने पर पीड़ित ने जब मैं पैसे की मांग की तो धमकी धमकी मिलने लगी। पुलिस ने घनश्याम की तहरीर पर अपराध संख्या 5/18 धार 419, 420, 467, 468, 471, 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर झांसा देकर पैसा लेने वाले व्यक्ति जर्नादन को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
रिपोर्ट: मोहम्मद तारिक
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।