Breaking News

रंगबाज़ी में दो पक्षों के बीच मामूली में चली गोली।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

आगरा। रंगबाज़ी में दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक तमंचा लेकर पहुंचा जिससे वहां मौजूद लोगों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उस युवक से तमंचा छीना और युवक को भगा दिया।
आपको बता दें कि थाना एत्माद्दौला की टेढ़ी बगिया क्षेत्र का बताया जा रहा है। पहले दो पक्षों के युवकों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी जिसके बाद एक पक्ष का युवक अपनी धाक जमाने के लिए तमंचा निकाल लिया,
मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया और युवक से तमंचा छीन लिया।
जानकारी के मुताबिक तमंचा साथ लाए युवक ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उस युवक से तमंचा छीन लिया गया और किसी को गोली नहीं लगी
बहरहाल इस घटना के बाद थाना एत्माद्दौला पुलिस टेडी बगिया क्षेत्र में पहुंच गई और कहासुनी का मामला पता लगाने के साथ-साथ फायरिंग करने वाले युवक की तलाश कर रही है।

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

और नया पुराने