Breaking News

प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं डाक्टरों को किया गया सम्मानित।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी ।सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद स्थित सीपी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल इंस्टीट्यूट में गुरुवार को इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के जन्म दाता डॉक्टर काउंट सीजर मैटी का 209 वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं एवं चिकित्सों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डा0 इफ्तेखार अहमद ने डा0 मैटी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा0 मैटी ने अपने 87 वर्ष के जीवनकाल में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के ज्ञान से मानव समाज को एक नया जीवन प्रदान किया, जिससे समाज आजीवन रीणी रहेगा।
विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मुश्ताक अहमद ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक से हर रोग का इलाज संभव है। यह विष रहित, हानि रहित सुलभ एवं सस्ती पैथी है। इस अवसर पर  प्रतिभावान छात्र छात्राओं इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। 2017 में संस्था में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली रफत जहां को महारानी लक्ष्मीबाई सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रफत जहां ने कहा कि मेरे लिए यह गर्व की बात है।हर महिलाओं को शिक्षा के हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करनी चाहिए। महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं है बस उनको दिशा दिखाने की जरुरत है। इस अवसर पर डा0 मोहम्मद आमिर डॉक्टर मोहम्मद मूसा खान डॉक्टर रियाज अहमद डॉ रमेश यादव डॉक्टर असद एहसान डॉक्टर प्रमोद प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे। वहीं पर जहागीर अहमद, राम अशीष,कहकशां,अरीबा मंजर, रफअत जहाँ को भी सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने