आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज आजमगढ़ स्थानीय तहसील क्षेत्र के चकिया भगवानपुर गांव स्थित सपा विधानसभा लालगंज के अल्पसंख्यक सचिव नूर आलम आदमी के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक गुरुवार को हुई संबोधित करते हुए श्री आजमी ने कहा कि वर्तमान समय में कड़ाके की ठंड एवं कोहरे से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है परंतु गांव में रहने वाली गरीब जनता को किसी प्रकार के अलाव की व्यवस्था ना होने से लोग अपने अपने घरों में दुबके पड़े हैं वही स्थानीय तहसील प्रशासन बाजारों में कुछ 1 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है जबकि गांव में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की अब तक स्थानीय तहसील प्रशासन से अलाव की व्यवस्था नही हो पाई उन्होंने मांग किया कि ठंड को देखते हुए स्थानीय तहसील प्रशासन विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव के ग्राम प्रधानों को तत्काल अलाव की व्यवस्था करवाने के लिए निर्देशित करें इस दौरान अखलाक अहमद राजेश यादव विनोद चौहान शमशाद अहमद मुख्तार अंसारी भूपेंद्र चौहान साजिद बेग मो ताहिर शादाब अहमद मोहम्मद ताबिश सहित लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन साजिद बेग ने किया।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़