Breaking News

चोरी का मुकदमा दर्ज न होने से रोष।

आज़मगढ़।

लालगंज।

लालगंज आजमगढ़ उप जिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र के आदेश को भी देवगांव कोतवाली पुलिस बीते कई दिनों से नजरअंदाज करते हुए उनके आदेश का पालन करने में विफल साबित हो रही है जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में  नॉन मेडिकल असिस्टेंट पद पर तैनात ज्ञानेंद्र राय पुत्र स्वर्गीय सर्वदेव राय निवासी बेलऊ थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लालगंज  अस्पताल परिसर में स्थित राजकीय आवास में निवास है बीते 3 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने श्री राय के आवास का ताला तोड़कर 48,000 रुपए नगद दो सोने का कंगन व मोबाइल हैंडसेट लगभग दस हजार  की चांदी के  सामान के अलावा दो सोने के कान सेट सोने का हार सहित लाखों रुपए सामान चोरी हो गए थे पीड़ित द्वारा देवगांव कोतवाली में दूसरे ही दिन अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई परंतु देवगांव पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं की जिसके बाद पीड़ित एसडीएम लालगंज के पास पहुंच कर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने हेतु गुहार लगाई, जिसके बाद उप जिला अधिकारी  लालगंज ने बीते 8 जनवरी को  देवगांव कोतवाली को नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया परंतु आज तक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पुलिस के प्रति काफी रोष व्याप्त है।

रिपोर्ट- अंजनी राय
   
www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़
                

और नया पुराने