आज़मगढ़।
कंधरापुर: कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गावँ में बीती रात चोरों ने दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार देवखरी गावँ निवासी त्रिभुवन चौहान पुत्र स्व० दुईज चौहान रोजाना की तरह अपना ट्रैक्टर बीती रात घर दरवाजे पर खड़ा करके सोने चला गया, रात 1 बजे के लगभग बाहर आहट सुनकर वह घर के बाहर आया पर कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नही दिया, वह पुनः सोने चला गया, भोर में जब उठा तो दरवाजे पर से ट्रैक्टर गायब था, काफी खोजबीन के बाद भी जब ट्रैक्टर नहीं मिला तो पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
रिपोर्ट- ब्यूरो
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़