आज़मगढ़।
लालगंज।
लालगंज आजमगढ़ स्थानीय बाजार स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज आजमगढ़ में अंत्तत शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो ही गया महाविद्यालय में कुल 1532 छात्र छात्राओं में कुल 461 छात्र छात्राएं उपस्थित होते हुए अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सूर्यताप यादव के पक्ष में 342 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अविनाश सिंह के पक्ष में 117 मत पड़े वही दो मत निरस्त पाए गए इस प्रकार अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रताप यादव को चुनाव अधिकारी एवं विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शीला मिश्रा ने विजई घोषित किया वही उपाध्यक्ष पद पर अनिल चौहान महामंत्री पद पर सौरव यादव संकाय प्रतिनिधि पद पर सतीश यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया अध्यक्ष पद पर चुनाव से पूर्व सभी छात्र छात्राओं की सर्वसम्मत से हुई बैठक में सहमति न बन पाने के कारण तत्काल उपजिलाधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र ने देवगांव कोतवाली प्रभारी रूपेश सिंह चौकी इंचार्ज लालगंज एवं पुलिस बल को मौके पर भेजकर अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई विजई प्रत्याशियों द्वारा कस्बा लालगंज में बाजे गाजे के साथ जुलूस भी निकाला इस दौरान उप जिला अधिकारी लालगंज अभय कुमार मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर शीला मिश्रा आशीष सिंह राजनाथ सिंह मनीष राय दिलीप कुमार संतोष यादव करन सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़