Breaking News

जीयनपुर नगर पंचायत में हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण।

आज़मगढ़।

जीयनपुर।

जीयनपुर । जीयनपुर नगर पंचायत के टंडवा बद्दोपुर वार्ड में आराजी नंबर 282 283 284 का सीमांकन श्रावस्ती मॉडल पर किया। इस नम्बर में सत्ती स्थान व वाह  गया है ओम प्रकाश गुप्ता कानूनगो की टीम में अरुण कुमार गुप्ता श्रीकांत सिंह श्री मोहन सिंह जोगेंद्र लाल लेखपाल व पुलिस टीम तथा नगर चेयरमैन हरिशंकर यादव  मौजूद रहे सीमांकन के बाद विश्वनाथ पुत्र स्व0 बलजोर की चार गुमटियांतथा सिरताजी पत्नी तिलकधारी की दो गुमटियां भानमती पत्नी रामजीत की एक गुमटियां वह रामप्यारे पुत्र चिखुर कि एक गुमटी को चिन्हित कर तुरंत हटाने के लिए नगर पंचायत के चेयरमैन ने कहा कानूनगो की टीम ने बताया कि अगर यह लोग बंजर और वाह तथा सत्ती स्थान की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो इनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी जिससे अन्य कब्जेदारो में हड़कम्प मचा हुआ है।

रिपोर्ट- वीर सिंह

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़। 

और नया पुराने