आज़मगढ़।
लालगंज (आज़मगढ़) गंभीरपुर बाजार में क्लासीकल होमियो हाल का उद्घाटन केंद्रीय होमियोपैथिक बोर्ड सदस्य डॉ भक्त वत्सल ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के होमियोपैथिक डॉक्टरों द्वारा एक गोश्ठी का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ भक्त वत्सल ने कहा कि- होमियोपैथ से आज बड़े से बड़ा असाध्य रोग ठीक किया जा सकता है, इस पद्यति में तकनीकी प्रयोग से दवाओं की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार हुआ है, इसके लिए राजस्थान के जयपुर स्थित विश्व विद्यालय में लगातार रिसर्च हो रहें हैं , डॉ अजय राय ने कहा कि- होमियोपैथ में इलाज के अपार संभावना को देखते हुए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में होमियो पैथिक विश्वविद्यालय खोलने का फैसला किया है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ० एस के राय ने कहा कि- जहां से इलाज के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं, वही से होमियोपैथ शुरू होता है ,गोश्ठी को डॉ० देवेश दुबे, डॉ० प्रमोद गुप्ता, डॉ वैभव राय, डॉ० ब्रजेश राय आदि ने संबोधित किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवाश्रय राय एवम संचालन महेंद्र पटेल ने किया।
इस अवसर पर नागेन्द्र सिंह एडवोकेट ,मुन्ना राय ,अंगद राय ब्रजेश राय उपस्थित थे।
रिपोर्ट- अंजनी राय
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़