Breaking News

युवक की हत्या कर घर के बाहर मिला शव, पुलिस जुटी जांच में।












आज़मगढ़।

सगड़ी।

एक महीने पहले हुई भदाव गावँ के पास आशु हत्याकांड घटना की पुनरावृत्ति तो नहीं।

प्रेम प्रपंच का भी हो सकता है मामला।

बहुत जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा: नरेंद्र प्रताप सिंह (एसपीआरए)

जीयनपुर: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर चकिया में बीती रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात छत्तरपुर चकिया निवासी श्रवण कुमार यादव 20 वर्ष अंजान शहीद बाजार से दावत खा कर रात 8 बजे घर आया और TV देखने लगा तभी किसी का फोन आया तो रात 10 बजे के लगभग बात करते हुए घर से बाहर निकल गया, काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया, रात को लगभग 1 बजे घर से बाहर बंधी हुई गाय के छूटने की आशंका में जब परिजन बाहर आये तो घर के सामने शौचालय के पास श्रवण का शव मिला, परिजन आनन-फानन में यह समझ कर जिला हॉस्पिटल ले गए कि कहीं ठंड लगने से बेहोश तो नहीं हुआ है, जहाँ डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया, तत्काल परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, क्योंकि उसके सर में चोट का गहरा निशान था 3:00 बजे रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी, डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंच कर रानी कुतिया की मदद ली, मृतक के घर से सूँघते हुए घर के कुछ ही दूरी पर स्थित जयराम यादव के घर के अंदर चारपाई के पास रुक गयी।
अब शक की सुई जयराम यादव के परिवार वालों पर घूमने लगी पर जयराम यादव के परिवार में कोई इस प्रकार का व्यक्ति नही मिल रहा है जो हत्या जैसी घटना को अंजाम दे सके, क्योंकि उसके परिवार में मां और बेटी ही रहते हैं, तथा पिता पुत्र मुबंई रहते हैं, लेकिन 6 वर्ष पहले जयराम की एक पुत्री ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी, अब उसकी दूसरी 18 वर्षीय पुत्री ही घर पर रह रही है, गावँ वालों ने बताया कि- मृतक के परिवार से गावँ में किसी की रंजिश भी नही थी, अब सवाल यह उठता है कि कहीं यह मामला आशनाई का तो नहीं है?
या फिर यह चन्द महीनों पहले भदाव गावँ के पास हुई आंसू हत्याकांड की पुनरावृत्ति तो नही,
फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, मौके पर पहुंचे एसपीआरए नरेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि- पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है, डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है, काफी हद तक केश को सुलझा लिया गया है, बहुत जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
मृतक के परिवार में पिता बहोर यादव माँ श्यामदुलरी के अलावा पांच भाई- बहन है, जिसमें दोनों बड़ी बहनों संजू, रेखा की शादी पहले ही हो चुकी है, उसके दो भाई प्रवीण 13 वर्ष, सचिन 12 वर्ष हैं, इस वर्ष मृतक की 1 मई को तिलक व 14 मई को नूरपुर मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शादी तय थी, श्रवण ने दो वर्ष पूर्व मुंबई से वापस आकर अंजान शहीद बाजार में फर्नीचर की दुकान कर ली थी, और अपने परिवार का खर्च चलाता था, इस हत्या से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है, पूरा गावँ सदमे में है, मौके पर जीयनपुर कोतवाली सहित बिलरियांगंज एसओ, सीओ सगड़ी, सहित भारी संख्या पर पुलिस बल मौजूद था।

रिपोर्ट- वीर सिंह

विज्ञापन देनें के लिए संपर्क करें:  9582008479

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                             
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़


और नया पुराने