मऊ।
रानीपुर मऊ स्थानीय विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कमरवा कमथरी शिक्षा क्षेत्र रानीपुर मऊ पर आज प्रधानाध्यापक संजय तिवारी के हाथों 95 छात्राएं व 93 छात्रों को स्वेटर वितरण किया गया जिसे पाकर बच्चे काफी खुश नजर आएं वही इस मौके पर अध्यापक राजेश कुमार राय नीता चौहान कमला देवी शिक्षा मित्र व शिक्षा प्रेरक बिंदु यादव उपस्थित रही।
मुहम्मदाबाद के बाद वलीदपुर खोला गयी रोटी बैंक।
मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना के निवासी व बीएचयू के छात्र नेता यतीन्द्र पति पांडेय ने जिले में एक बार फिर रोटी बैंक स्थापना की कड़ी में नगर पंचायत वलीदपुर में रोटी बैंक की नई शाखा लोगों की मदद से उन्हें जागरूक कर खुलवायी है। रोटी बैंक की स्थापना के बाद रामलीला मैदान में लोगों को अपने सम्बोधन में यतीन्द्र पति ने कहा की मानव सभ्यता अगर जिंदा है तो ये कुत्तों की देन है, एक कहानी सुना कर कहा की आदि मानव काल मे आदि मानव आये दिन जंगली जानवरों का शिकार हो रहे थे बचे आदिमानवों ने मिल कर एक बैठक की जिसमें ये निर्णय हुआ कि कुत्तों को अपना दोस्त बनाया जाय तभी हमारी प्रजाति जिंदा रह पायेगी और फिर कुत्ते आदिमानवों के दोस्त बन गए और सोते, जागते उनकी रक्षा करने लगे।
यतीन्द्र के भाषण सुनकर लोगों में उत्साह देखा गया और सभी लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, सूरज चौरसिया, हिमांशु गुप्ता, किशन गुप्ता, पीयूष गुप्ता व सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
हिंसक बंदर ने 4 को धकेला, युवाओं ने बंदर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
मऊ। चार दिन पहले बंदर को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करने के बाद कस्बा के युवाओं ने राहत की सांस ली थी, और उन्हें उम्मीद थी कि इतनी जबरदस्त पिटाई के बाद बंदर इधर नहीं फटकेगा,परंतु बुधवार के दिन बंदर पुनः आ धमका, और सबसे पहले वह मिश्रा कटरा के अशोक शू सेंटर में घुस गया, और काफी देर तक शू सेंटर के भीतर बैठा रहा। आसपास के लोग डरे सहमे हुए तमाशाई कि भांति इधर से उधर टहलते रहे वहीं दूसरी तरफ मिश्रा कटरा में ही दर्जी की दुकान चलाने वाले श्रवण कुमार भारती थोड़ा आगे बढ़ कर के बंदर का उत्पात देखने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच बंदर ने पलटवार करते हुए उन पर धावा बोल दिया, वह भागने के लिए ज्योहि कदम बढ़ाए बंदर उसकी पीठ पर धौल जमाते हुए धक्का दे दिया और उन पर छलांग लगाकर के छत पर जा पहुंचा। वहां से चलकर के राजकुमार जायसवाल के दुकान में पहुंचा, और उनका शीशा तोड़ दिया। जिससे कस्बा के युवको का के सब्र का पैमाना छलक उठा, और वह लाठी डंडा गुरुदेल लेकर बंदर पर पिल पड़े ,बंदर जिधर भी जाता लोग उसकी डंडे से पिटाई करते रहे ,इस बीच उसने कन्हैया यादव होरो की मठिया एवं रतनपुरा कस्बा निवासी विवेक शर्मा को धक्का दे कर के गिरा दिया। यही नहीं उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रतनपुरा शाखा के सामने एक महिला को धक्का देकर के जमीन पर गिरा दिया ,जिससे महिला दर्द से बिलबिला उठी। 15 वर्षीय विवेक शर्मा ने बड़े हिम्मत से बंदर को थप्पड़ों से पीटा, यह अलग बात है कि बंदर ने उसके पीठ पर हमला करके उसके कुर्ते को तार तार कर दिया। बताया जाता है कि बंदर अपने टोली से बहिष्कृत है। और पूरी तरह से इन दिनो उग्र से उग्र रूप धारण कर लिया है। जिसकी वजह से वह लोगों पर हमले कर रहा है। कस्बा के लिए पूरी तरह से इस खतरनाक बंदर से आजिज आ चुके हैं। वही वह मिश्रा कटरा के तरफ अपना पाव बढ़ाता है लोग धड़ाधड़ दुकानें बंद कर देते हैं। यही नहीं पटेल जलपान गृह का स्वामी जय प्रकाश पटेल के टीन सेड को भी आंशिक रूप से क्षति पहुंचा चुका है। लेकिन वह डर के मारे बंदर के ऊपर पर हमले नहीं करते। क्योंकि उंहें अंदेशा है कि ऐसा करने पर वह टीन शेड को काफी क्षति पहुंचा सकता है।
चोरी के 7 बोलेरो वाहन संग दो गैंग लीडर धराये।
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब 18.01.2018 को समय 18.20 बजे, बलिया रोड़ पर स्थित पटेल ढ़ाबा के पास से शातिर अन्तर्जनपदीय चार पहिया वाहन चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई, दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए तथा गिरोह के सरगना स्कार्पियो वाहन से भागने सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशान देही 06 बोलरो वाहन तथा एक पिकअप सहित कुल सात चार पहिया वाहन बरामद हुए। उक्त वाहन दूसरे राज्यों एवं जनपदों से चुरा कर लाए गये थे तथा इन्हे पूर्वाचंल के जनपदों में बेचने की तैयारी थी। बरामद वाहनो में दों वाहन यूपी 65 बीई 5083 एंव यूपी 31 एई 1691 के सम्बन्ध में थाना फूलपुर जनपद वाराणसी में चोरी का अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस ने वाहन चोर गैंग में जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है उसमें अरशद अन्सारी पुत्र लतिफ निवासी मुस्तफाबाद जहुराबाद थाना बरेसर ,जनपद गाजीपुर, अलीनकी उर्फ घसेटु उर्फ मंत्री पुत्र इन्दारू हुसैन ग्राम चहुराबाद थाना बरेसर जनपद गाजीपुर है।
वहीं मुहशीन खाँ पुत्र जमीहसन ग्राम मिर्चा थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर भागने में सफल रहा।
इनके पास से बोलरो रजिस्टेशन नम्बर (जेएच 10 एए 0406), बोलरो रजिस्टेशन नम्बर (यूपी 31 एई 1691), बोलरो रजिस्टेशन नम्बर (यूपी 67 डी 3191), बोलरो रजिस्टेशन नम्बर (जेएच 09 वाई 1362), बोलेरो रजिस्टेशन नम्बर (जेएच 10 वी 7426), बोलरो रजिस्टेशन नम्बर (यूपी 65 बीई 5083), बोलरो पिकअप रजिस्टेशन नम्बर (यूपी 67 एटी 0273) बरामद किया।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में आनन्द सिंह प्रभारी स्वाट टीम प्रथम, उ0नि0 प्रकाश शुक्ला, विनय कुमार सिंह, ब्रहमदीन पाण्ड़ेय, का0 अनिल यादव, सर्वेश यादव, तौशिफ खाँ ,महेन्द्र यादव स्वाट टीम मऊ रहे। पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार सिंह द्वारा उक्त पुलिस टीम को 10.000/रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया हैं।
गंदे पानी के दुर्गंध से आम जनता हो रही परेशान।
कई बार कि गयी शिकायत अब तक नही हुआ कोई सामाधान।
कोपागंज मऊ -स्थानीय कसारा मोड़ से रेलवे क्रासिंग तक प्रधान मंत्री सड़क योजना व्दारा किनारे रिहायसी घरो का गन्दा पानी निकलने के लिए बनाया गया नाला रेलवे क्रासिंग के पास बनाकर छोड़ दिया गया। इससे से उक्त घरो का गन्दा पानी रेलवे लाइन के किनारे जमा होने से आस पास के लोगो के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।साथ ही उससे उठने वाले दुर्गन्ध ने सभी का जीना दूभर कर दिया है। इस चुनाव के समय लोगो ने इस समस्या को उठाते हुए इससे निजात मिलने की मांग की है। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के कसारा मोड़ से कसारा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क व नाले का निर्माण गत वर्ष किया गया था । उक्त बनाया गया नाला नगर पंचायत के नाले से जोड़ते हुए रेलवे क्रासिंग के पहले ही पुलिया के पास गिरा दिया गया है। उक्त नाले का गन्दा पानी गिरने से रेलवे क्रासिंग के किनारे काफी गन्दा पानी इकट्टा हो गया है।जिससे रेलवे क्रासिंग के दूसरी तरफ पटरीयो पर ओवरलोड ट्रक खड़ा होने से नव निर्मित नाला कई जगहों पर टूट फुट गया है।जिसके कारण घरो का गन्दा पानी नालियों में भर इधर उधर बह रहा है। उक्त गंदे पानी से उठने वाली दुर्गन्ध से आस पास के लोगो का जीना दूर्लभ हो गया है। इस पर पंकज राय ,शत्रुघ्न सिंह ,राजेश गुप्ता ,दिनेश गप्ता ,आदि का कहना है की कई बार उक्त समस्या उठायी गयी लेकिन शासन प्रशासन व्दारा इस सम्बन्ध में कोई कदम नहीं उठाया गया।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ